Chanamurraa

सड़क हादसा: यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई लोगों की चली गयी जान, 10 की हालत गंभीर

  • November 29, 2024
  • 40 Views
Spread the love

Road Accident : एक बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। हादसे में 12 लोगों की जान चली गयी। घटना उस वक्त हुई, जब एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के गोदिंया में शुक्रवार दोपहर बस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। 18 से ज्यादा यात्री घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर बताई गई है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से गोदिंया आ रही थी। हादसा गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास हुआ। लोगों के मुताबिक घटना 12.30 बजे के करीब की है। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर से बस अनकंट्रोल हुई और सड़क किनारे की रेलिंग से टकराने के बाद पलट गई।

एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया।


Spread the love