Chanamurraa

School News: ठंड की वजह से स्कूल का समय बदला, एक और जिले से जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक स्कूल होगी संचालित

  • November 28, 2024
  • 29 Views
Spread the love

School Timing Change : छत्तीसगढ़ में शीतलहरी का असर दिखने लगा है। सरगुजा क्षेत्र में ठंड का असर दिख रहा है। बढ़े ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। लिहाजा स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के बाद अब बलरामपुर रामानुजगंज में स्कूल के समय में बदलाव कर दिया गया है।

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। दो पाली में संचालित होने वाले स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक और 12.45 से 4.15 बजे तक होगा। वहीं शनिवार को पहली पाली में 12.45 से 4.15 तक संचालित होगी, वहीं 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालन होगा।

वहीं एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से 4 बजे तक संचालित होंगे। वहीं शनिवार को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक स्कूल का संचालन होगा।


Spread the love