Chanamurraa

साय कैबिनेट की बैठक कल, अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

  • November 25, 2024
  • 35 Views
Spread the love

रायपुर। साय कैबिनेट की बैठक कल दोपहर 12 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है।

प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक 26 नवंबर को होगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की ये बैठक नवा रायपुर मंत्रालय, महानदी भवन में होगी। प्रदेश के सभी मंत्रियों को बैठक में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचने के लिए कहा गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। पांच दिन के सत्र में होने वाली चार बैठकों में सरकार कुछ अहम विधेयक पास करा सकती है, जबकि कई अहम मुद्दों पर विधानसभा सत्र में चर्चा होगी। इस लिहाज से साय कैबिनेट की बैठक में पास कराए जाने वाले विधेयक पर निर्णय ले सकती है।


Spread the love