Chanamurraa

खरीदी में शिकायत मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाईः श्याम बिहारी जायसवाल

  • November 25, 2024
  • 22 Views
Spread the love

खड़गवाँ/चिरममिरी ।प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र रतनपुर, बरदर, खड़गंवा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी का जायजा लिया। जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस दौरान जायसवाल ने समितियों में धान बेचने आए किसानों को माला पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही समिति प्रभारियों, एसडीएम, तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसानों से 21 क्विंटल की दर से ही धान खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल से कम धान खरीदी की शिकायत मिलने पर समितियों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love