Chanamurraa

शिवमंदिर में पूजा करने गई युवती पर नकाबपोश युवकों ने किया चाकू से हमला

  • November 24, 2024
  • 36 Views
Spread the love

कोरबा। जिले में दीपका थानांतर्गत शिवमंदिर में पूजा करने गई युवती पर नकाबपोश युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवती के हाथ में जख्म लगा है, जिसे उपचार के लिए एनसीएच गेवरा में भर्ती किया गया है।

घटना के अनुसार, युवती अपनी सहेली के साथ बीती शाम पूजा पाठ के लिए क्षेत्र के शिव मंदिर पहुंची थी। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। आनन-फानन में युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। युवती की सहेली ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरु की। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है और उनकी तलाश शुरु कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।


Spread the love