Chanamurraa

जेठ से बात करने से नाराज पति ने कर दी पत्नी की हत्या, मचा हड़कंप

  • November 18, 2024
  • 62 Views
Spread the love

सक्ती। जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है, घटना डभरा इलाके का है।

दरसअल, आरोपी हुलेश की पत्नी संतोषी अपने जेठ के साथ बात करती थी। कई बार हुलेश ने संतोषी को बड़े भाई से बात करने के लिए मना किया था। लेकिन एक ही घर में रहने की वजह से बातचीत हो ही जाती थी। इसी बीच हुलेश काम से जब घर लौटा तो पत्नी संतोषी कमरे में अपने जेठ से बात कर रही थी। ये देखकर हुलेश का आक्रोश बढ़ गया और वो अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया।

गुस्से में पत्नी ने भी हुलेश की उंगलियां काट दी, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और पत्नी की गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हुलेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी हुलेश ने बताया कि वो काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर ही रहता था। कभी-कभी ही वो घर आता था।

एक दिन वो पहुंचा तो उसकी पत्नी संतोषी अपने जेठ से बात कर रही थी। ये बात उसे पसंद नहीं आई। उसने परिवार वालों के सामने तो संतोषी को कुछ नहीं बोला, लेकिन कमरे के भीतर संतोषी और उसके बीच जमकर लड़ाई हुई। हुलेश ने संतोषी पर अपने बड़े भाई से दूरी बनाने और उससे बातचीत बंद करने का दबाव डाला। उस रात बात यहीं खत्म हो गई। बीती रात फिर से उसने अपनी पत्नी को बड़े भाई के बात करते देख लिया। ये बात उसे रास नहीं आई, और वो सीधे अपने कमरे में चला गया। जब संतोषी कमरे में आई तो हुलेश ने उसे बिना कुछ कहे झापड़ जड़ दिए।

गुस्से में आकर संतोषी ने हुलेश की हाथों की उंगलियां काट ली। जिसके बाद हुलेश ने संतोषी को बेड पर पटका और उसका गला दबा दिया। संतोषी ने चिल्लाने चाहा तो उसका मुंह बंद कर दिया। हुलेश ने तब तक संतोषी का गला दबाए रखा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। घटना के बाद अब पुलिस आरोपी का गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।


Spread the love