Chanamurraa

जंगल में मिली सड़ी गली लाश,हत्या की आशंका

  • November 15, 2024
  • 39 Views
Spread the love

कोरबा। जिले में सीविल लाईन थानांतर्गत रिस्दी चौक के पास जंगल में एक व्यक्ति का सड़ा गला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसमें कीड़े लग चुके थे और जंगली जानवरों ने कुछ अंगों को नोच डाला था। पुलिस ने मौके से बीयर की दो बोतल और एक काले रंग का बैग बरामद किया, जिसमें दवाओं के दस्तावेज मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक एक एमआर हो सकता है, लेकिन पुलिस ने अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है ।

पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।

इस बीच, इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है और वे घटना के पीछे के कारणों को जानने के लिए उत्सुक हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई जानकारी हो तो वे संपर्क करें। मामले की जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।


Spread the love