Chanamurraa

वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा का निधन : 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

  • November 13, 2024
  • 34 Views
Spread the love

रायपुर।छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा का निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की उम्र में आज सुबह 9 बजे अंतिम सांस ली। वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा रायपुर के बूढ़ापारा के निवासी थे। स्व. गोपाल वोरा राजेश वोरा और मनीष वोरा के पिता थे। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 1 बजे डीडी नगर, एमआईजी-27, सेक्टर 3 से निकालेगी।

स्व. गोपाल वोरा ने वोरा ने राजधानी से प्रकाशित विभिन्न समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी थी। वे रायपुर प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्यों में से थे। इसके अलावा वे कई बार पदाधिकारी भी चुने गए थे। स्व. वोरा का अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट में होगा।


Spread the love