Chanamurraa

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में हाई अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

  • November 11, 2024
  • 27 Views
Spread the love

अयोध्या। खालिस्तानी आतंकी गुर पतवंत सिंह पन्नू ने अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। उसने यह धमकी अपना वीडियो जारी करते हुए दी है।आतंकी पन्नू ने कहा है कि 16-17 नवंबर को राम मंदिर में हिंसा होगी। इस धमकी भरे वीडियो की जानकारी मिलने के बाद यहां राम जन्मभूमि परिसर में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारी खुद भी मौके पर मौजूद हैं और परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है।राम मंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। इस बारे में फिलहाल कोई अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

राम मंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने सोमवार को पूरे परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने एटीएस के जवानों व पुलिस बल के साथ राम जन्मभूमि के दर्शन पथ व समूचे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

उन्होंने कहा कि परिसर की सुरक्षा पहले से ही अभेद्य है। 24 घंटे पूरे परिसर की निगरानी की जाती है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि वीडियो जारी होने का मामला संज्ञान में है।

अयोध्या व रामजन्मभूमि की सुरक्षा पहले से ही सख्त है। फिर भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पूरी निगरानी की जा रही है।

वहीं आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि आतंकी पन्नू की ओर से वीडियो बयान के माध्यम से धमकी की जानकारी मिली है। राम मंदिर और समूचे अयोध्या धाम में पहले से विशेष सुरक्षा और सतर्कता बरती जा रही है। इस तरह के वीडियो बयान पहले भी जारी किए गए हैं, फिर भी ताजा वीडियो बयान जारी होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था की एक बार फिर से समीक्षा की जा रही है।


Spread the love