Chanamurraa

रामलला के दर्शन करने जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, एक की हुई मौत

  • November 9, 2024
  • 61 Views
Spread the love

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र में सुबह सड़क दुर्घटना में एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गयी जबकि एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदपुर गल्ला मंडी में रहने वाले फूलचंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ अयोध्या धाम भगवान श्रीराम का दर्शन करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मऊआइमा थाना क्षेत्र में सरायअलाउद्दीन, जोगापुर पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई और उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जाकर टकरा गयी। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


Spread the love