Chanamurraa

CM विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और मस्कट का किया अनावरण

  • November 2, 2024
  • 15 Views
Spread the love

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे।

आपकों बता दें कि, प्रदेश सरकार ने इस साल बस्तर ओलंपिक खेलों के आयोजन का निर्णय लिया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के बैनर तले इस आयोजन को होना है। इसी के लिए आज लोगो और मस्कट का अनावरण समारोह रखा गया। बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही है।


Spread the love