Chanamurraa

गोवर्धन पूजा : सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

  • November 2, 2024
  • 21 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को गोवर्धन पूजा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि, आप सभी प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

सीएम ने लिखा है कि, गोवर्धन पूजा का यह त्योहार गोवंश और प्रकृति की सेवा का त्योहार है। इस पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण और गो माता से सभी छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं।


Spread the love