Chanamurraa

थाना प्रभारी की अनोखी पहल: धनतेरस के शुभ अवसर पर अपने स्टाफ को दिया खास तोहफा….

  • October 30, 2024
  • 39 Views
Spread the love

पटना /कोरिया मुख्यालय बैकुंठपुर थाना पटना प्रभारी विनोद पासवान ने खास पहल करते हुए अपने स्टाफ को धनतेरस के अवसर पर ड्यूटी वस्त्र का वितरण किया है।उन्होंने बैकुंठपुर साइबर सेल, पटना थाना कटकोना चौकी, पांडवपारा चौकी के स्टाफों को 52 ड्यूटी वस्त्र वितरण किया है ।

आपको बता दे की उन्होंने स्वयं के खर्च से दीपावली की धनतेरस के उपलक्ष्य में ड्यूटी वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया और दीपावली की शुभकामनाएं दी।

जिले में पहली बार ऐसा देखा गया कि किसी थाना प्रभारी के द्वारा अपने खर्च से स्टाफ़ को ड्यूटी वस्त्र वितरण की गई है।सभी स्टाफ ड्यूटी वस्त्र पाकर काफी खुश है। पुलिस स्टाफों ने कहा कि ऐसा पहली बार है, जो किसी थाना प्रभारी ने अपने स्टाफ़ को उनके अच्छे कार्य व लगन को देखते हुए ड्यूटी वस्त्र दिया हमारा उत्साह बढ़ाया,और दीपावली धनतेरस की शुभकामनाएं भी दी है।हमारे लिए गर्व की बात है,जो हमारे ऑफिसर ने हमें इस दीपावली और धनतेरस पर्व के उपलक्ष्य में ड्यूटी वस्त्र का तोहफा देकर हमे सम्मान किया है।

हम सभी काफी ज्यादा गर्व महसूस कर रहे है हमारे लिए बहुत खुशी की बात है।वहीं थाना प्रभारी विनोद पासवान ने स्टाफ के अच्छे कार्य को देखते हुए विशेष रूप से उनकी सराहना की, और उन्होंने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए उनके उत्साहवर्धन हेतु सभी स्टाफों को ड्यूटी वस्त्र प्रदान किया है।इस आपर थाना प्रभारी विनोद पासवान, एडिशनल एसपी इस अवसर पर मोनिका ठाकुर, डीएसपी कविता ठाकुर, डीएसपी मधुकर उपस्थिति रहे।


Spread the love