Diwali 2024: दिवाली हिन्दू धर्म का सबसे प्रमुख त्योहार माना जाता है, जिसे हर साल पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से घर में धन, सुख-समृद्धि और शांति आती है। साथ ही आर्थिक लाभ के योग भी बनते हैं। दिवाली आने में बस कुछ दिन ही बचे हैं। लोग दिवाली से पहले अपने-अपने घरों की साफ-सफाई में जुट जाते हैं। माना जाता है कि जिन घरों में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है, माता लक्ष्मी का वास वहीं पर होता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि दिवाली मां लक्ष्मी आपके घर आएं तो कुछ वस्तुओं को घर से बाहर कर निकाल दें। ऐसी मान्यता है कि इससे देवी की कृपा बनी रहती है और दरिद्रता भी घर से दूर होती है।
दिवाली से पहले घर से बाहर निकालें ये पांच चीजें
टूटा शीशा
अगर आपके घर में कोई भी टूटा हुआ शीशा रखा है तो इसे दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल फेंके। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटा हुआ शीशा रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इससे घर के सदस्यों के जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है।
बंद घड़ी
कई बार हम पुरानी या बंद घड़ी को घर के किसी कोने में रखकर छोड़ देते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। यदि घड़ी बंद हो चुकी है या खराब है तो इसे घर में नहीं रखा चाहिए। इसे समय की रुकावट और नकारात्मकता का संकेत माना जाता है। इसलिए बंद घड़ी को या तो ठीक करवा लें या फिर घर से बाहर निकाल दें।
खराब फर्नीचर
घर में टूटे-पुराने फर्नीचर का होना भी नकारात्मकता को आकर्षित करता है। घर में रखे खराब या टूटे-फूटे फर्नीचर घर की उन्नति में बाधा बनते हैं। इसलिए ऐसे फर्नीचर को भी दिवाली से पहले हटा दें।
खंडित मूर्ति
शास्त्रों में देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों को घर में रखना अशुभ बताया गया है। इसलिए ऐसी मूर्तियों को दिवाली से पहले घर से हटा दें। लेकिन ध्यान रहे कि मूर्तियों को किसी पेड़ के नीचे रख दें या फिर किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें। मूर्तियों का अपमान करने से भगवान नाराज होते हैं।
खराब लोहा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटे या खराब लोहे के सामान शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव बढ़ते हैं। घर में ऐसे सामान के होने से आर्थिक और शारीरिक समस्याएं हो उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए ऐसे खराब लोहे के सामान को भी दिवाली से पहले घर से बाहर करना चाहिए।




