Chanamurraa

26 से 28 अक्टूबर तक भाजपा का सर्वस्पर्शी सर्वाधिक सदस्यता अभियान:किरण देव

  • October 25, 2024
  • 29 Views
Spread the love

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि भाजपा ने केवल 46 दिनों में 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचा है। भाजपा के सर्वस्पर्शी, सर्वाधिक सदस्यता अभियान के तहत अब 26, 27, 28 अक्टूबर को महिलाओं, थर्ड जेंडर, पुजारियों एवं अन्य कई क्षेत्रों के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। देव शुक्रवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता के संबोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि भाजपा से जुड़ना राष्ट्रशक्ति को मजबूत करना है, इसलिए अधिक-से-अधिक लोग दिल से, दल से, जुड़ें कमल से। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह दीपावली सदस्यता वाली दीपावली है। भाजपा सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति और ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को देते हुए देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन ने भाजपा सदस्यता अभियान का यह इतिहास रचा है। सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की। छत्तीसगढ़ में रहने वाले हर वर्ग, हर क्षेत्र के लोगों में भाजपा से जुड़ने को लेकर उत्साह का माहौल रहा। देव ने कहा कि मोदी की गारंटी और भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार के कार्यों की वजह से जनता में भाजपा से जुड़ने के लिए और अधिक उत्साह दिखाई पड़ा। साय सरकार ने केवल 10 महीनों के कार्यकाल में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। सबसे कम समय में 70 लाख महिलाओं को 1,000 रुपए, 18 लाख प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, धान का बकाया बोनस के 3,716 करोड़ रुपए, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रु. में, श्री रामलला दर्शन योजना, पीएससी परीक्षा घोटाले की जाँच, नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता आदि प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ देश के सभी प्रदेशों के सामने एक मिसाल रही है।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि
सदस्यता अभियान के तहत कई प्रकार के घटनाक्रम भी हुए जिसमें छत्तीसगढ़ की दिल्ली की बैठकों में भी तारीफ हुई ।हमारे कार्यकर्ता राधे लाल नाग का सदस्यता अभियान के कार्य हेतु बाढ़ में फंस जाना कांग्रेस से आए हुए कार्यकर्ता का अपने रेफरल कोड से 13 हजार से ज्यादा सदस्य बना लेना और केवल 46 दिनों में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा के 50 लाख सदस्य बनना यह जनता के भाजपा के प्रति विशेष स्नेह का बड़ा प्रमाण है।

अनुराग सिंह देव ने कहा कि भाजपा को अधिकतम वोट पिछले चुनाव में 79 लाख मिले थे 79 लाख वोटो के बाद 60 लाख का सदस्यता लक्ष्य रखना एक बहुत बड़ा काम है जिसे भारतीय जनता पार्टी जल्दी पूरा करने जा रही हैं।

पत्रकार वार्ता में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे।


Spread the love