Chanamurraa

चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े स्कूटी की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर की हरकत…

  • October 24, 2024
  • 37 Views
Spread the love

कांकेर। शहर में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, और पुलिस इन पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा घटना में दिनदहाड़े नया बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग से एक स्कूटी चोरी हो गई। चोर की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें वह आराम से स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जहां चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है, और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।


Spread the love