Chanamurraa

डॉ. चरणदास महंत को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी…

  • October 18, 2024
  • 75 Views
Spread the love

कोरबा : प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के कंधे पर कांग्रेस आलाकमान ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. महंत को ओडिशा कांग्रेस नेतृत्व और उससे जुड़े मसलों पर प्रतिवेदन तैयार करने हेतु अहम् जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत को ओडिशा कांग्रेस के विवादों पर विस्तृत प्रतिवेदन बनाने के लिए नियुक्त किया गया है।

डॉ. महंत को सोनिया गांधी का बेहद करीबी माना जाता है। वो हाल में हुए लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के सबसे ताकतवर नेता के रूप में उभरे हैं। माना जाता हैं की वो दोनों ही राज्यों की राजनीति को करीब से समझते हैं। फिलहाल डॉ. महंत को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. महंत उड़ीसा के मामले में मीनाक्षी नटराजन के साथ समन्वय करेंगे।


Spread the love