Chanamurraa

अशोक अग्रवाल बने छग प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष….

  • October 15, 2024
  • 45 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की प्रांतीय साधारण सभा रायपुर के एस एन पैलेस में संपन्न हुई, जिसमें अशोक अग्रवाल को सर्वसम्मति से प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अग्रसेन की पूजा और दीप प्रज्वलन से हुई। निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और चुनाव अधिकारी बाबूलाल अग्रवाल से नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया। अशोक अग्रवाल का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया, जिसे सर्वसम्मति से समर्थन मिला और वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

अशोक अग्रवाल ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा किया और अशोक मोदी को प्रांतीय चेयरमैन के रूप में नामित किया।


Spread the love