Chanamurraa

बिजली विभाग के सब स्टेशन में बड़ा हादसा,लाइनमैन की करंट लगने से मौत

  • October 15, 2024
  • 41 Views
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के मठपुरैना स्थित बिजली विभाग के सब स्टेशन में एक दुखद घटना घटी। एक लाइनमैन दिलीप जघेल (ग्राम परसदा निवासी) मरम्मत कार्य के दौरान खंभे पर चढ़कर करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।

घटना दोपहर 12 बजे की है। दिलीप जघेल 33/11 केवी सब स्टेशन में काम कर रहे थे। करंट लगने से उनके दोनों हाथ झुलस गए और नीचे गिरने से सिर में गंभीर चोट लगी।

बिजली सब स्टेशन के स्टाफ ने उन्हें कालड़ा नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शाम 7:30 बजे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना टिकरापारा थाने में दी गई है।

यह घटना बिजली विभाग में सुरक्षा उपायों की कमी की ओर इशारा करती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love