Chanamurraa

विधायक रेणुका सिंह के रेफरल कोड से बने 10000 सदस्य,पार्टी ने दिया लक्ष्य,प्रत्येक विधायक को अपने लिंक से बनाना है 10000 सदस्य

  • October 13, 2024
  • 40 Views
Spread the love


बैकुंठपुर – भरतपुर सोनहत क्षेत्र की विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के रेफरल कोड से भारतीय जनता पार्टी में 10000 लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान चल रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हर स्तर के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी को सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए ऑनलाइन रिफेरल लिंक से सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदान किया है। इसी क्रम में प्रत्येक विधायक को कम से कम 10000 लोगों को पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराना है।इसके लिए संगठन द्वारा ऑनलाइन सदस्य बनने के लिए रेफरल लिंक की सुविधा प्रदान की है ।


भरतपुर सोनहत क्षेत्र की विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने विधायक के रूप में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। वैसे तो उन्होंने सदस्यता महापर्व के दौरान पूरे क्षेत्र में लगातार भ्रमण करके क्षेत्र की जनता को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का लगातार आह्वान किया। आज उन्होंने पार्टी नेतृत्व द्वारा निर्धारित लक्ष्य को भी प्राप्त कर लिया है ,जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई है।


Spread the love