Chanamurraa

मर्दापाल में नई एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, मंत्री कश्यप ने एम्बुलेंस को दिखाई हरी झण्डी

  • October 10, 2024
  • 41 Views
Spread the love

कोण्डागांव । वन व जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को जिले के सुदूर क्षेत्र मर्दापाल तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई। 

इस अवसर पर मंत्री कश्यप ने कहा कि शासन द्वारा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस एम्बुलेंस सुविधा के शुरू होने से निश्चित ही  ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। यह सेवा न केवल आपातकालीन स्थितियों में बल्कि नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भी महत्वपूर्ण होगी। एम्बुलेंस सेवा के शुरू होने से मर्दापाल क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेगी। ज्ञात हो कि यह एम्बुलेंस कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार डीएमएफ मद से प्रदाय किया गया है।


Spread the love