Chanamurraa

दशहरे से पहले सोना 980 रुपए सस्ता, चांदी भी ऑलटाइम हाई से फिसली…

  • October 9, 2024
  • 37 Views
Spread the love

Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। बुधवार (9 अक्टूबर) को गोल्ड 700 से 760 रुपए तक सस्ता हुआ।

देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 76,690 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 70,300 रु. है। बता दें कि गोल्ड कीमतें 4 अक्टूबर को एक बार फिर नए रिकॉर्ड हाई लेवल 77,670 रुपए पर पहुंच गई थीं।

नवरात्रि आरंभ होने पर 2 से 4 अक्टूबर के बीच तीन दिनों में सोने की दाम 760 रुपए तक बढ़े थे, लेकिन अब दशहरे से पहले पिछले तीन दिनों में गोल्ड 980 रु. तक टूटा चुका है। सोने का भाव 7 अक्टूबर को 220 रुपए और 9 अक्टूबर को 760 रुपए नीचे आया। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतें 3 दिन से 3000 लुढ़कीं 
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) बुधवार को 2 हजार रुपए टूटकर 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। चांदी की कीमतें 6 अक्टूबर को 97 हजार पर थी, जो कि तीन दिन में 3 हजार रुपए नीचे आई हैं।

चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 97,000 रु. प्रति किलो है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,00,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इन शहरों में पहले भी चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।


Spread the love