Chanamurraa

छुही खदान धंसने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौके पर ही मौत

  • October 9, 2024
  • 38 Views
Spread the love

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में छुही खदान धंसने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना लखनपुर क्षेत्र के बिजोरा नाला के पास की है.

बताया जा रहा कि दोनों ग्रामीण सुबह 6 बजे छुही मिट्टी निकालने गए थे. छुही मिट्टी निकालने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं.


Spread the love