Chanamurraa

महिला टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत

  • October 8, 2024
  • 60 Views
Spread the love

नई दिल्ली।महिला टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को इंग्लैंड की महिला टीम ने बड़ी आसानी के साथ जीत लिया है। यह टूर्नामेंट में उनकी लगातार दूसरी जीत है। वहीं साउथ अफ्रीका की पहली हार। इस मुकाबले में मिली जीत के कारण इंग्लैंड की टीम अंक तालिका पर पहले स्थान पर पहुंच गई है। अब उनके ग्रुप में इंग्लैंड इकलौती ऐसी टीम है जो एक भी मैच नहीं हारी है। वरना साउथ अफ्रीका के अलावा वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल की राह यहां से थोड़ी और आसान होती नजर आ रही है।

साउथ अफ्रीका की महिला टीम और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच खेले गए मुकाबले के बारे में बात करें तो इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 125 रन बनाए और इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार गेंदबाजी की है। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ दम मैच भी चुना गया है।


Spread the love