Chanamurraa

रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरा युवक, हुई मौत

  • October 4, 2024
  • 51 Views
Spread the love

रायपुर। रायपुर जिले के रेलवे स्टेशन में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां करीब दस बजे पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक युवक गिर गया, उसका दोनों पैर ट्रेन के फुटरेस्ट और बॉक्स के बीच में फंस गया। घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को बाहर निकला गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म नंबर 3 पर शुक्रवार की सुबह लगभग 9:40 पर पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। कुछ देर के बाद जब ट्रेन चलने लगी तो उस समय व्यक्ति दौड़कर ट्रेन में चढ़ रहा था। तभी 36 वर्षीय व्यक्ति तीरथ दलई का पैर फिसल गया। इस हादसे में यात्री तीरथ दलई की मौत हो गई।


Spread the love