Chanamurraa

नवरात्रि में देवी के आगमन पर घर को इस तरह सजाएं की लोग देखते रह जाएं, आइए जानें…

  • October 2, 2024
  • 47 Views
Spread the love

Navratri Decoration Ideas : शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। माता रानी के स्वागत की खुशी में लोग अपने घरों और पूजा स्थलों को सुंदरता से सजाते हैं। यहां हम आपको कुछ सरल और प्रभावी सजावट के आइडियाज बता रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

ऑथेंटिक डेकोरेशन- पूजा पाठ की सजावट में अक्सर पत्तों और फूलों का इस्तेमाल होता है। आप देवी के दरबार को सजाने के लिए केले के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। कुछ पत्तों को चौकी के चारों ओर क्रॉस डिजाइन में लगाएं, या अगर आपके पास केले का पौधा है, तो उसे चौकी के दोनों तरफ रखें।

 चरण बनाएं या लगाएं- माता रानी के आगमन पर उनके चरण बनाना शुभ होता है। अगर आपके पास मिट्टी या चांदी के चरण हैं, तो उन्हें दरबार के पास रखें। मार्केट में चरण के स्टीकर भी मिलते हैं, जिन्हें आप दरबार और द्वार पर चिपका सकते हैं। आलता का इस्तेमाल कर चरण बनाना भी एक अच्छा विकल्प है। प्लेट में आलता लें, एक मुट्ठी बनाएं और इसे जमीन पर लगाएं, फिर उंगलियों से चरण की उंगली बनाएं।

 फूलों के गमलों का इस्तेमाल- घर में मौजूद फूलों के पौधों का उपयोग सजावट में करें। गमलों को रंगकर देवी की चौकी के आसपास रखें, इससे सजावट में रंगीनता और खुशबू दोनों आएंगे।

रंगीन दुपट्टों का प्रयोग- यदि आपके पास रंगीन दुपट्टे हैं, तो उन्हें सजावट में शामिल करें। दो या तीन रंगों के दुपट्टों को जोड़कर उनका इस्तेमाल करें, ये आपके दरबार को और भी खूबसूरत बनाएंगे।


Spread the love