Chanamurraa

गाज की चपेट में आने से एक युवक सहित 4 बकरियों की हुई मृत्यु

  • September 29, 2024
  • 58 Views
Spread the love

कोरबा : कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत पतुरिया डांड के आश्रित ग्राम करैहापारा निवासी अनिल नेटी उम्र लगभग 25 वर्ष नजदीक के जंगल में बकरी चराने गया था।


जानकारी के अनुसार इस बीच अचानक मौसम बदलते ही शाम 4 बजे के आसपास आकाशीय बिजली गिरने से अनिल नेटी एवं चारों बकरियों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना पश्चात ग्राम में शोक व्याप्त है।


Spread the love