Chanamurraa

भुनी हुई अदरक और शहद खाने के दूर हो जाती हैं ये बीमारी, गले की खराश और खांसी में मिलेगा तुरंत आराम

  • September 24, 2024
  • 80 Views
Spread the love

बारिश के मौसम में बीमारियों से बचना है तो भुनी हुई अदरक और शहद का सेवन करें। ये दोनों चीजें मिलकर शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने में मदद करती है। पुरानी खांसी, सर्दी और जुकाम में अदरक और शहद रामबाण इलाज का काम करते हैं। अदरक और शहद में कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। अदरक और शहद में एंटीवायरल गुण भी होते हैं जो बुखार और दूसरे इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। अदरक और शहद खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। जानिए भुनी अदरक और शहद खाने के फायदे क्या हैं और इसका सेवन कैसे करें?

अदरक भूनने का तरीका

अदरक को आप गैस पर आसानी से भून सकते हैं। अदरक को बैंगन या दूसरी चीजों की तरह पहले भून लें। फिर इसका छिलका हटा दें। अब अदरक को कद्दूकस कर लें। इसे पीसकर आसानी से रस भी निकाल सकते हैं। इसे शहद के साथ खाएं। भुनी हुई अदरक और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है।

खांसी और कफ को दूर करे- अदरक और शहद खाने से कले की खराश और खांसी को दूर किया जा सकता है। इससे गले में आने वाली सूजन भी कम हो जाती है। अगर आप भुनी अदरक का सेवन शहद के साथ करते हैं तो गले में जमा बलगम तुरंत बाहर निकल जाता है। इससे सर्दी-खांसी से छुटकारा मिलता है।


Spread the love