Chanamurraa

चिरमिरी में आईटीआई के भवन में संचालित होगा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज

  • September 21, 2024
  • 90 Views
Spread the love

मनेन्द्रगढ़l स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी में पॉलीटेक्निक की पढ़ाई के महत्व को देखते हुए इसके लिए भवन तैयार होते तक जिला प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।

जायसवाल की पहल पर चिरमिरी में पॉलीटेक्निक कॉलेज के नए भवन का निर्माण होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पॉलीटेक्निक कॉलेज का संचालन चिरमिरी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन में होगा। इसके साथ ही आईटीआई छात्रावास में पॉलीटेक्निक कॉलेज के लिए भी जगह होगी। छात्रावास का संचालन संयुक्त रूप से किया जायेगा।

संयुक्त कलेक्टर के द्वारा प्राचार्य, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अम्बिकापुर को इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार इस व्यवस्था के अंतर्गत, आईटीआई भवन में नवीन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई छात्रावास में दोनो संस्थानों के छात्रों हेतु संयुक्त रूप से संचालन किया जाएगा। पॉलीटेक्निक के नए भवन का निर्माण पूर्ण होने तक ये व्यवस्था जारी रहेगी।


Spread the love