Chanamurraa

गणेश जी को विदाई देने पहुंचे अहिराज, विसर्जन के दौरान दिखा अदभुत नजारा, तेजी से वायरल हो रहा यह विडियो…..

  • September 15, 2024
  • 93 Views
Spread the love

कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम पंचायत धवईपुर में एक अद्भुत और चमत्कारिक घटना घटी। कुछ ग्रामीण गणेश प्रतिमा को नदी घाट पर विसर्जित करने के लिए पहुंचे थे, इसी एक अहिराज सर्प अचानक से प्रतिमा पर चढ़कर उससे लिपट गया। यह घटना इतनी आश्चर्यजनक थी कि सभी श्रद्धालुओ की आंखें फटी की फटी रह गईं।


सर्पराज प्रतिमा के ऊपर से एक चक्कर काटने के बाद काफी देर तक प्रतिमा से लिपटे रहे, फिर अपने आप ही वहां से चले गए। इसके बाद ग्रामवासियों ने मूर्ति को नदी में विसर्जित किया। ग्रामीणों ने इस घटना को गणेश भगवान की कृपा और चमत्कार माना।


Spread the love