Chanamurraa

समोसे में निकली मेंढक की टांग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…

  • September 12, 2024
  • 49 Views
Spread the love

गाजियाबाद । यूपी के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां फेमस बीकानेर स्वीट्स शॉप के समोसे में मेंढक की टांग मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभयखंड इलाके की है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि विजन न्यूज़ सर्विस नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, न्यायखंड क्षेत्र के निवासी अमन शर्मा बुधवार शाम अपने दोस्तों के साथ बीकानेर स्वीट्स शॉप पर पहुंचे और समोसे पैक करवाए। जब अमन ने घर जाकर समोसा खाने के लिए निकाला, तो उसमें कुछ काला नजर आया। पास से देखने पर अमन को एहसास हुआ कि वह कोई साधारण चीज नहीं, बल्कि मेंढक की टांग है। इस चौंकाने वाले दृश्य के बाद अमन और उसके साथियों ने दुकान पर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया।

अमन द्वारा जब दुकान के कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी गई, तो कर्मचारियों ने इसे मामूली घटना बताते हुए कहा कि “गिर गया होगा”। इसी बीच अमन ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जहां यह तेजी से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। वीडियो में समोसे के अंदर एक काले रंग की चीज स्पष्ट रूप से नजर आ रही है, जिसे लोग मेंढक की टांग के रूप में पहचान रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही अमन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शॉप संचालक को हिरासत में लिया। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच के लिए समोसे के सैंपल लिए। फिलहाल मामले की जांच जारी है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावना है।


Spread the love