Chanamurraa

पत्थलगांव को मिला नगरपालिका का दर्जा, सीएम साय ने की थी घोषणा

  • September 11, 2024
  • 33 Views
Spread the love

पत्थलगांव । जशपुर जिले के पत्थलगांव को राज्य शासन ने राजपत्र में नगरपालिका के रूप में दर्ज कर लिया है। मुख्यमन्त्री विष्णुदेव साय के ने 14 अगस्त को किलकिला धाम में नगर पंचायत को नगरपालिका का दर्जा दिए जाने की घोषणा की थी। लंबे समय से लोग नगर पंचायत से नगरपालिका का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहें थे।

दरअसल मुख्यमन्त्री विष्णुदेव साय के द्वारा 14 अगस्त को किलकिला धाम में नगर पंचायत को नगरपालिका  का दर्जा दिए जाने की घोषणा की थी। वहीं इस पर अमल करते हुए राज्य शासन ने राजपत्र में नगरपालिका के रूप में दर्ज कर लिया है। सालों से लोग  पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहें थे।

सीएम साय 14 अगस्त को स्व दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर किलकिला धाम गए थे। जहां पर उन्होंने लोगों की सालों पुरानी मांग को पूरा करते हुए पत्थलगांव को नगरपंचायत से नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी। वहीं अब एक महीने के अंदर ही  और इस घोषणा पर अमल भी हो गया। संयुक्त सचिव रेणुका श्रीवास्तव ने शासकीय पत्र में नगरपालिका पत्थलगांव के सीमा क्षेत्र को निर्धारित किया है।

यहां देखें जारी आदेश की कॉपी…


Spread the love