Chanamurraa

लोकसभा सांसद हेमा मालिनी ने की छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ, बोलीं : “छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव अच्छा कार्य कर रहे हैं”

  • September 7, 2024
  • 35 Views
Spread the love

रायगढ़।पद्मश्री हेमा मालिनी आज चक्रधर समारोह में प्रस्तुति देने रायगढ़ पहुंची है। उन्होंने जिंदल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुलाकात की । बातचीत के दौरान हेमा मालिनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी डबल इंजन की सरकार है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्ग दर्शन में विष्णुदेव साय जी अच्छे कार्य कर रहे हैं। केंद्रीय योजनाओं के साथ साथ उनके द्वारा प्रदेश के लिए किए गए वायदों के अनुरूप छत्तीसगढ़ में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कई बार रायगढ़ और छत्तीसगढ़ दौरा चुनाव प्रचार के दौरान कर चुकी है। चक्रधर समारोह में दूसरी बार प्रस्तुति देंगी । फिल्मी पर्दे में काम करने वाले आम जनता से जुड़ नही सकते ,मैं तो स्टेज शो भी करती हूं इस लिए आम जनता से जुड़ाव ज्यादा है। अच्छा रोल अगर मिले तो वह फिल्म में काम करने को अभी भी तैयार है । हेमामालिनी आज रात्रि रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह में राधा रास बिहारी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी।


Spread the love