Chanamurraa

घर में सो रही महिला को दंतैल हाथी ने उतारा मौत के घाट, हाथी के आतंक से दहशत में ग्रामीण

  • September 7, 2024
  • 134 Views
Spread the love

कोरबा । कोरबा जिले में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। यहां बालको वनांचल क्षेत्र में हाथी ने कुचल कर पहाड़ी कोरवा महिला और दो मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया। यह पूरी घटना बालको वन परिक्षेत्र पंचायत माखुरपानी गांव गढकटरा की है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार के देर रात की घटना बताई जा रही है जहां पर हलाई बाई पहाड़ी कोरवा उम्र (75 वर्ष) अपने मकान में सो रही थी, इस दौरान अचानक से हाथी का दहाड़ सुन कर वो घर पर छुपी हुई थी वही किसी तरह वह हाथी को देख भाग रही थी इस दौरान हाथी ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया वही दो मवेशियों को भी उसने मार दिया। सूचना मिलते ही सरपंच एवं वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए हाथी का रेस्कयू शुरू किया। आसपास के गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले दंतैल हाथी पाली वन मंडल में एक बुजुर्ग को मौत घाट उतारने के बाद बालकों की वन परिक्षेत्र में पहुंच गया है जहां शुक्रवार की रात उसने आतंक मचा रखा है और यहां पहुंचते ही एक महिला और दो मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया।

पाली क्षेत्र से एक जंगली हाथी बालको क्षेत्र के फुटका पहाड़ आ धमका । ग्राम माकुर पानी निवासी 75 वर्षीय हला बाई को सोते समय डेंटल हाथी ने मौत के घाट उतार दिया और कुछ मवेशियों को भी मार दिया।

जंगली हाथी से डरे ग्रामीण वन विभाग के कर्मचारियों के साथ पूरी रात मुनादी करते रहे और हाथी उन्हें जान माल का नुकसान न पहुंचाये इसके लिए सबको सतर्क करते रहे।

सुबह से ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण स्तर के जनप्रतिनिधि गांव पहुंचकर सबको सांत्वना दे रहे हैं


Spread the love