Chanamurraa

मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना: महिलाओं को मिलेगी 18 हजार रुपये की मदद

  • September 6, 2024
  • 75 Views
Spread the love

इंदौर ।  महाराष्ट्र सरकार महिलाओं के लिए लड़की बहना योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिये जाएंगे।

इस योजना का लाभ महिलाओं को अगस्त महीने से मिलेगा। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि Maharashtra Ladki Behna Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करना है, इसमें कौन-कौन सी महिलाएं पात्र हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना की तरह लड़की बहना योजना चलाने का फैसला किया है। इसकी शुरूआत 17 सितंबर से हो जाएगी। इस योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना के फायदे 

लड़की बहना योजना में महाराष्ट्र सरकार 1500 रुपये महीने देने के साथ हर साल 3 सिलेंडर भी फ्री में देगी। इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि फ्री सिलेंडर महाराष्ट्र सरकार उज्जवला योजना में शामिल महिलाओं को देगी या फिर लड़की बहना योजना की पात्र सभी महिलाओं को देगी।

मुख्यमंत्री लड़की बहन योजना का लाभ 21 से 60 साल की उन महिलाओं को मिलेगा, जिनके परिवार की आय 2.50 रुपये से कम है। इस योजना में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित, परित्यक्ता महिलाएं शामिल होंगी।

आधार कार्ड: आवेदन करने वाली महिला या लड़की का आधार कार्ड।

स्थायी निवास प्रमाण-पत्र: आवेदिका का स्थायी निवास का प्रमाण।

परिवार की आय प्रमाण-पत्र: परिवार की आय का प्रमाण।

इंटरमीडिएट मार्कशीट: इंटरमीडिएट की पास मार्कशीट।

बैंक खाता: आधार से लिंक बैंक खाता।

मोबाइल नंबर: आवेदिका का मोबाइल नंबर।

इंटरमीडिएट प्रवेश पत्र: इंटरमीडिएट का परीक्षा प्रवेश पत्र।

जाति प्रमाण-पत्र: आवेदिका का जाति प्रमाण।

राशन कार्ड: राशन कार्ड जिसमें आवेदिका का नाम हो।

आवेदन फॉर्म: पूरा किया हुआ आवेदन फॉर्म।


Spread the love