Chanamurraa

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, ट्यूशन क्लास और कैफे में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

  • September 5, 2024
  • 40 Views
Spread the love

रायपुर । रायपुर जिले के पंडित रविशंकर शुक्ल विवि के सामने ट्यूशन क्लास और एक कैफे में आग लग गई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। सरस्वती नगर थाने की पुलिस भी मौके पर है। आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी गई है।

आशंका जताई जा रही है कि, आग किचन में गैस सिलेंडर फटने से लगी है। जिस कैफे में आग लगी है वह सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के रविशंकर यूनिवर्सिटी के पास स्थित है। वहीं आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love