Chanamurraa

चॉकलेट, चॉक, मोर पंख, मोमबत्ती से निर्मित गणेश प्रतिमा तैयार, यादव परिवार ने बनाई यूनिक मूर्तियां

  • September 3, 2024
  • 92 Views
Spread the love

रायपुर / रायपुर में गणेश चतुर्थी का उत्सव 7 सितंबर को मनाया जाएगा। राजधानी रायपुर में घरों के अलावा, ऑफिस और गली-मोहल्लों में गणपति बप्पा के लिए पंडाल सज चुके हैं। राजधानी में जगह-जगह गणपति जी की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसकी तैयारियां अंतिम चरण पर हैं।

इस बार इको-फ्रेंडली गणेश के अलावा यूनिक गणपति भी नजर आएंगे। जैसे चॉकलेट वाले गणेश, चॉक वाले गणेश, मोर पंख वाले गणेश, मोमबत्ती वाले गणेश और नारियल बुच के रस्सी से बने शानदार मूर्ति तैयार की गई हैं।

राजधानी रायपुर के रायपुरा इलाके में मूर्तिकार शिवचरण यादव का परिवार पिछले 15 वर्षों से यूनिक मूर्तियों को बनाने का काम करता हैं। पहले सिर्फ शिवचरण यादव ही अकेले मूर्तिया बनाया करते थे पर अब पूरा परिवार मिलकर उनका हाथ बटाटा हैं और यूनिक मूर्तिया बनाता हैं।

आपको बता दे कि यह यादव परिवार इसके अलावा महादेव घाट के पास ‘ढूढ़ते रह जाओगे‘ के नाम से पिछले 40 साल से दही पापड़ी का ठेला भी लगाते आ रहे हैं, बरसात के दिनों में गुपचुप की बिक्री बंद हो जाती है, तो मूर्ति बनाने का काम करते हैं।


Spread the love