Chanamurraa

एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, सभी की मौत, कर्ज से थे परेशान

  • September 1, 2024
  • 131 Views
Spread the love

जांजगीर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, बोंगा पार में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे चारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि बीती रात पंचराम यादव ने पत्नी और दो बेटों के साथ विषपान कर लिया, जिसके बाद पंचराम उसकी पत्नी और एक पुत्र की मौत तत्काल हो गई। जबकि गंभीर अवस्था में उसके दूसरे पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से बिलासपुर ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। ठेकेदार और फेब्रिकेशन का काम करने वाला पंचराम कर्ज के बोझ तले दबा था, शायद यही वजह है,कि उसने अपने ही हाथों अपना पूरा परिवार समाप्त कर लिया। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतकों के नाम

1:- पंचराम पिता स्वर्गीय कपिल यादव उम्र 65 वर्ष, 2:- दिनेश नंदनी यादव पति पंचराम यादव 55 वर्ष, 3:- सूरज यादव पिता पंचराम यादव 27 वर्ष, 4:- नीरज यादव पिता पंचराम यादव 32 वर्ष सभी निवासी वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के पास शारदा चौक थाना सिटी कोतवाली जांजगीर ने अज्ञात कारण से जहर सेवन किया।


Spread the love