Chanamurraa

सेवानिवृत्त जज इंदर सिंह उबोवेजा बने प्रदेश के प्रमुख लोकायुक्त, अधिसूचना जारी

  • August 24, 2024
  • 95 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को प्रमुख लोकायुक्त नियुक्त किया गया है. इस संबंध में राजभवन से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

राज्यपाल के आदेशानुसार, छत्तीसगढ़ लोक आयोग अधिनियम, 2002 की धारा 3 की उपधारा (5) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है. इंदर सिंह उबोवेजा, जो पूर्व में बिलासपुर उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति रह चुके हैं. 22 अगस्त, 2024 से अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे.

बता दें कि प्रमुख लोकायुक्त का पद लंबे समय से खाली पड़ा था. इस पद पर पहले टीपी शर्मा नियुक्त थे, जिनका कार्यकाल सितंबर 2023 में समाप्त हो गया था. तब से यह पद खाली था. जिसके बाद अब बिलासपुर हाईकोर्ट के सेवानिवृत्‍त जज इंदर सिंह उबोवेजा को इस पद के लिए नियुक्त किया गया है.


Spread the love