Chanamurraa

बिना हाथ का दिव्यांग पटवारी ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पैरों से लिखी ट्रांसफर की अर्जी

  • August 21, 2024
  • 70 Views
Spread the love

देवास। जिले के सतवास में पदस्थ पटवारी आमीन मंसूरी ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपने पैरों से ट्रांसफर की अर्जी लिखी है, बता दें पटवारी आमीन मंसूरी के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं है। आज आमीन मंसूरी कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। जहाँ उन्होंने स्थानांतरण की एक अर्जी ADM प्रवीण फुलपगारे के नाम अपने पैरों से लिखी। आमीन अपनी व्यक्तिगत परेशानियों के चलते सोनकच्छ स्थानांतरण चाहते हैं। इनका चयन करीब एक वर्ष पूर्व पटवारी पद पर हुआ था। इन्होंने पैरों से ही लिखकर पटवारी की परीक्षा भी पास की थी।


Spread the love