Chanamurraa

एक सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान, सांसदों-विधायकों के लिए लक्ष्य निर्धारित

  • August 21, 2024
  • 65 Views
Spread the love

उत्तर प्रदेश।उत्तर प्रदेश में एक सितंबर से सदस्यता अभियान चलाएगी। पार्टी ने संगठन के अलावा सांसदों, विधायकों समेत अपने सभी जनप्रतिनिधियों के लिए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

भाजपा की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सदस्यता अभियान कार्यशाला पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में सम्पन्न हुई।

भाजपा के प्रदेश महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा शुरू किये जा रहे सदस्यता अभियान में सांसद 20 हजार, विधायक 10 हजार, महापौर 20 हजार, नगर पालिका अध्यक्ष पांच हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष दो हजार, नगर निगम पार्षद एक हजार, नगर पालिका के पार्षद 500 व नगर पंचायत के पार्षद 200, निगम आयोग बोर्ड के अध्यक्ष 1000, जिला पंचायत अध्यक्ष 15 हजार, युवा मोर्चा 15 लाख, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा को 10-10 लाख, अल्पसंख्यक मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा को दो-दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

बयान के अनुसार, एक सितम्बर से शुरू होने वाला भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान में एक सितम्बर से देश का कोई भी नागरिक भाजपा द्वारा सदस्यता के लिए जारी किए गए नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकता है। इसके अलावा क्यूआर कोड, ‘नमो ऐप’ तथा भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से भी पार्टी की सदस्यता ली जा सकती है।


Spread the love