Chanamurraa

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के आवास पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार

  • August 17, 2024
  • 83 Views
Spread the love

रायपुर। एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे। और बृजमोहन अग्रवाल एवं परिवारजनों से भेंट कर कुशलक्षेम जाना। ज्ञात हो कि बृजमोहन अग्रवाल अविभाजित मध्य प्रदेश में भी मंत्री रह चुके हैं और वीरेंद्र कुमार के पुराने मित्र भी हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी भी उपस्थित रहे।


Spread the love