Chanamurraa

बिग ब्रेकिंग : नर्स पर हमला, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

  • August 17, 2024
  • 90 Views
Spread the love

बिलासपुर। कोरबा जिले में रहने वाली महिला निजी अस्पताल में नर्स है। वह यहां सिविल लाइन क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। बुधवार की रात करीब 10 बजे उसने घर जाने के लिए अपने पति को नेहरू चौक के पास बुलाया था। नर्स नेहरू चौक पहुंची ही थे कि चौक के पास पहले से ही नर्स का परिचित का आटो चालक और उसके परिवार के लोग मौजूद थे।

आटो चालक की पत्नी ने अपने पति से अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए नर्स से गाली-गलौज की। साथ ही अपने पति से संबंध तोड़ने के लिए कहा। नर्स ने उसे समझाइश देकर शांत रहने के लिए कहा। इसी बीच आटो चालक ने अपने भाई और पत्नी के साथ मिलकर नर्स की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के बीच नर्स का पति वहां पहुंच गया। घायल महिला वहां से किसी तरह बचकर अपने पति के साथ रिश्तेदार के घर चली गई। तबीयत ठीक होने के बाद उसने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Spread the love