Chanamurraa

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस मायिनथुंगो ने दिया इस्तीफा..

  • August 15, 2024
  • 118 Views
Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस मायिनथुंगो तुंगो ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है। 2006 बैच के आईपीएस रहे मायिनथुंगो छत्तीसगढ़ से गृह प्रदेश नागालैंड प्रतिनियुक्ति पर गए थे। प्रतिनियुक्ति अवधि के तीन साल के लिए और बढ़ी। 2018 में यह प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त हो गई, लेकिन आईपीएस तुंगो छत्तीसगढ़ वापस नहीं लौटे। आईपीएस तुंगों को लेकर विभाग में चर्चा है कि,वे बीते पाँच सालो से बग़ैर सूचना ग़ैर हाज़िर थे।

2006 बैच के आईपीएस तुंगो के लंबे अरसे से ग़ायब होने को लेकर खबरें तेज़ी से तैर रही थीं कि, उन्हें भारत सरकार ने बर्खास्त किया गया है ।लेकिन अब यह स्पष्ट हुआ है कि आईपीएस तुंगो ने सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है। आईपीएस तुंगो ने 30 जुलाई 2024 को भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफ़ा दिया है।


Spread the love