Chanamurraa

मनु भाकर और नीरज चोपड़ा कर रहे हैं शादी? शूटर के पिता ने बताया पूरा सच…

  • August 13, 2024
  • 95 Views
Spread the love

नई दिल्‍ली। पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन हो चुका है। भारत की झोली में कुल 6 मेडल आए। नीरज चोपड़ा ने जहां जेवलिन थ्रो में सिल्‍वर मेडल जीता तो वही मनु भाकर ने 2 कांस्‍य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट और मिक्‍स टीम 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्‍ज मेडल जीता। सोमवार को मनु भाकर की मां ने नीरज चोपड़ा से मुलाकात की थी। दोनों साथ में एक कार्यक्रम में नजर आए थे। यह तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं।

पिता ने अफवाहों पर लगाया विराम

अब सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। कई लोगों ने सुझाव दिया कि नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की शादी हो सकती है।
हालांकि, इन अफवाहों पर मनु के पिता ने विराम लगाया है। उन्‍होंने नीरज और मनु की शादी की अफवाहों को खारिज किया है।
मनु के पिता का कहना है कि शादी के लिए अभी मनु की उम्र पर्याप्‍त नहीं है।
मनु के पिता राम किशन ने दैनिक भास्‍कर से कहा “मनु अभी बहुत छोटी है। उसकी शादी की उम्र भी नहीं हुई है। अभी इस बारे में सोच भी नहीं रहे हूं।”

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें नीरज चोपड़ा मनु भाकर की मां से बात करते नजर आ रहे हैं। एक अन्‍य वीडियो में नीरज चोपड़ा और मनु भाकर को बात करते हुए देखा जा सकता है। मनु के पिता का कहना है कि मनु की मां नीरज को अपना बेटा मानती हैं। उन्होंने कहा, “मनु की मां नीरज को अपने बेटे की तरह मानती हैं। दोनों के बीच अच्‍छा बॉन्‍ड है।”

वहीं नीरज के चाचा ने शादी की अफवाहों को लेकर कहा, “जैसे ही नीरज मेडल लेकर आए तो पूरे देश को इसके बारे में पता चल गया। ऐसे ही जब वह शादी करेंगे तो सभी को पता चल जाएगा।”


Spread the love