Chanamurraa

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा प्लेसमेंट कैम्प आज, भरे जाएंगे इतने पद

  • August 13, 2024
  • 58 Views
Spread the love

जगदलपुर । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में आज प्रातः 11 बजे से सायंकाल 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के दो नियोजक द्वारा सेल्स एक्ज्यूकेटिव, ड्रायव्हिंग इंस्ट्रक्टर, ड्रायव्हर, मैकेनिक, एकाउंटेंट एवं वेल्डर तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर के कुल 31 पदों हेतु योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेजों के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल में नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।


स्वतंत्रता सद्भावना दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को प्रातः 07 बजे से शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में स्वतंत्रता सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस दौड़ में जिला मुख्यालय के सभी स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, मीडिया प्रतिनिधि के अलावा गणमान्य नागरिक और आम-जनता भी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि दौड़ का आयोजन शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय मार्ग होते हुए ऊपर-नीचे रोड, भारतीय स्टेट बैंक, गिल्ली चौक, पुराना बस स्टैण्ड, शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय के पास जय स्तंभ चौक से पुनः वापस होकर शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में समाप्त होगी।

खेल अधिकारी ने बताया कि उक्त स्वतंत्रता दौड़ कार्यक्रम में समस्त विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छा़त्राएं, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड कैडेट, एनएसएस के छात्र-छात्राएं शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में सुबह 07 बजे के पूर्व उपस्थित होकर स्वतंत्रता दौड़ में सम्मिलित हो सकते हैं।


Spread the love