Chanamurraa

BIG BREAKING: पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मचा हडकंप

  • August 12, 2024
  • 80 Views
Spread the love

नर्मदापुरम। देश भर में रेल दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है जहां बड़ा हादसा टल गया। इटारसी रेलवे जंक्शन पर एक पैसेंजर ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

दरअसल आज मैसूर से रानी कमलापति की ओर चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन इटारसी रेलवे जंक्शन में पहुंच रही थी। प्लेटफॉर्म 2 पर पहुंचने से पहले ही दो AC कोच B1 और B2 बेपटरी हो गई। यात्री खौफ में आकर चीख पुकार मचाते हुए ट्रेन से उतरने लगे। हालांकि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय रेलवे अधिकारी पहुंचे और इसकी जांच में जुट गए हैं।


Spread the love