Chanamurraa

यहाँ पूर्व विधायक के घर के पास हुआ IED ब्लास्ट, पत्नी की मौत समेत 5 मारे गए, फिर बिगड़ रहे हालात

  • August 12, 2024
  • 48 Views
Spread the love

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। राज्य में हुईं दो घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। तेंगनौपाल जिले में उग्रवादियों और एक ही समुदाय के ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी में चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई, जबकि कांगपोकपी जिले में एक बम धमाके में एक पूर्व विधायक की पत्नी की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मोलनोम इलाके में मुठभेड़ में यूनाइटेड कुकी लिबरेशन फ्रंट के एक उग्रवादी और एक ही समुदाय के तीन ग्रामीण स्वयंसेवकों की मौत हो गई।

पूर्व विधायक घर के पास फटा बम
घटना मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हुई। सैकुल के पूर्व विधायक यमथोंग हाओकिप के घर के पास एक मकान में शनिवार शाम को बम धमाका हुआ। यमथोंग की दूसरी पत्नी घायल हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


Spread the love