Chanamurraa

मेले में लड़के की पिटाई, आधा दर्जन लड़कियों ने लात-घूंसे, थप्पड़ मारे, गला दबाने की कोशिश की

  • August 7, 2024
  • 76 Views
Spread the love

कोरबा । कोरबा में 5-6 लड़कियों ने मंगलवार देर शाम मेले में एक लड़के की जमकर पिटाई कर दी। गालियां देते हुए लड़के को लात-घूंसे, थप्पड़ मारे, कॉल पकड़कर घसीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि युवक ने लड़कियों का वीडियो बनाकर वायरल किया था।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित घंटाघर चौपाटी में लगे कनकी मेले का है। बताया जा रहा है कि, बालको इलाके की रहने वाली लड़कियां कुछ दिन पहले आपस में लड़ रही थीं। युवक ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इसके बाद से ही लड़कियां काफी गुस्से में थीं।

बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी लड़के को लड़कियां ढूंढ रही थी। लड़कियों ने कई बार उसे कॉल भी किया, लेकिन वह रिसीव नहीं कर रहा था। इस बीच लड़का मंगलवार देर शाम ओपन थिएटर में लगे मेले में घूमता हुआ लड़कियों को मिल गया।

मेले में लड़कियों ने लड़के को पहचान कर पकड़ लिया। लड़कियों ने उससे पूछा कि वीडियो क्यों वायरल किया, कॉल क्यों नहीं रिसीव कर रहा था। इतना बोलते हुए लड़कियों ने गालियां देना शुरू कर दिया। फिर लात-घूंसे, थप्पड़ मारे, गला दबाने की कोशिश की। इस दौरान युवतियों ने युवक से वीडियो वायरल क्यों किया और फोन क्यों नहीं उठा रहा था कहकर लात-घूसे और थप्पड़ से पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक युवक कहता सुनाई दे रहा है कि, लड़के को पीटने से बचाइये। पुलिस को बुला लीजिए, लेकिन लड़कियां पीटते जा रही हैं।


Spread the love