Chanamurraa

तहसीलदार दिखे रिक्शा चलाते, रिटायरमेन्ट के दिन भावुक हुआ कर्मचारी

  • August 3, 2024
  • 84 Views
Spread the love

बिलासपुर। रिक्शा चलाने वाला यह सख्श कोई पेशेवर गरीब रिक्शा चालक नहीं है। बल्कि, बिलासपुर जिले के मस्तूरी तहसील में पदस्थ तहसीलदार प्रांजल मिश्रा हैं, जो अपने विभाग के कानूनगो को उनकी सेवानिवृत्त होने पर रिक्शा में बैठाकर खुद रिक्शा चला रहे हैं। विदाई समारोह के बाद गाजे-बाजे के साथ रिक्शे को सजाकर उन्हें विदा किया गया। इस अनोखी विदाई पार्टी का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, मस्तूरी तहसील में पदस्थ कानूनगो तुकाराम भार्गव विभाग में लंबी सेवा करने के बाद बीते 31 जुलाई को रिटायर हुए। तब एसडीएम अमित सिन्हा सहित राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों ने उनकी विदाई पर समारोह का आयोजन किया। इस दौरान अफसरों ने उनके बेहतर काम को याद किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कानूनगो के रिटायर होने पर राजस्व अधिकारी व कर्मचारियों ने उनकी विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए रिक्शे को फूलों से सजाया था। समारोह के बाद तहसीलदार प्रांजल मिश्रा ने उन्हें रिक्शे में बैठाया और खुद रिक्शा चलाते हुए उन्हें गाजे-बाजे के साथ विदा किया। इस दौरान एसडीएम अमित सिन्हा सहित कर्मचारी रिक्शा को पीछे से धक्का मारते हुए विदाई की परंपरा का निर्वहन किया।


Spread the love